पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी झरना मंदिर में हिंदी फिल्म की शूटिंग

टूटी झरना मंदिर में हिंदी फिल्म की शूटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू - क्षेत्र के अति प्राचीन शिव मंदिर टूटी झरना परिसर में रविवार को हिंदी फिल्म 24 घंटे 24 दिन की शूटिंग की गई। मौके पर फिल्म के नायक राजशशि सिंह, नायिका रजनी शेखर सहित कई अन्य कलाकारों पर कई सीन फिल्माए गए। निर्देशक अजय बिशाहा के निर्देशन में बन रही फिल्म में शिक्षित बेरोजगार युवक को नौकरी मिलने के बाद अपनी मन्नत पूरी करने के दौरान पूजा अर्चना का सीन कैमरे में कैद किया गया। शूटिंग में लेखक हितेश टंक, कैमरा मैन गोपाल राम, निशिकांत, सैयद सलाउद्दीन, अशोक वर्मा, डॉ अब्दुल रजा, बापी दा सहित कई अन्य शामिल थे।