वार्ड पार्षदों को दी गई जानकारी
चतरा - जिले में सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना का दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी को लेकर नगर पर्षद के सभागार में वार्ड पार्षदों को आवश्यक जानकारी दी गई। यह जानकारी रांची से आए प्रशिक्षक तनवीर अहमद ने दी। उन्होंने वार्ड पार्षदों को सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना पर दावा एवं आपत्ति दर्ज करने वालों के निष्पादन की जानकारी दी। इस मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष जमुना प्रसाद, उपाध्यक्ष वहाजुलहक एवं सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।