- Hindi News
- रवींद्र शर्मा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
रवींद्र शर्मा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
रामगढ़ - भाजपा जिला समिति की बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में अमरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें त्रिससदस्यीय समिति बूथ निर्माण और फोरलेन मंदिर निर्माण विवाद पर विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में शामिल सभी जिला के पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर बूथ समिति का गठन कर सूची जिला कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया। वहीं बैठक में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने जिला उपाध्यक्ष के रूप में रवींद्र शर्मा के नाम की घोषणा की। घोषणा के बाद शर्मा को जिलाध्यक्ष गुप्ता सहित जिलामंत्री चंद्रशेखर चौधरी ने मनोनयन पत्र देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर पप्पू बनर्जी, डॉ संजय सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के जिलाध्यक्ष आसिफ इकबाल, रणवीर सिंह, खुशीलाल महतो, अजय ओझा, सरस्वती देवी, शोभा शर्मा, राजीव रंजन प्रसाद, सहदेव ठाकुर, नमेंद्र चंचल, सरविंद महतो, आनंद बेदिया सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।