पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामगढ़
जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सिद्धू कान्हू जिला मैदान में मुख्य अतिथि मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी दी और खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा गणतंत्र ने सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। सभी समुदाय, जाति, मजहब से जुड़े लोगों को एकसूत्र में बांधा है। उन्होंने सबके सहयोग से जिले का चहुमुंखी विकास करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन कमल बगडिय़ा और दिलीप साहा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डीआरडीए, वन विभाग, जलछाजन विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना, जिंदल स्टील, टाटा वेस्ट बोकारो डिवीजन आदि विभागों की ओर से आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। मौके पर डीसी डॉ. सुनील कुमार सिंह, एसपी रंजीत प्रसाद डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार प्रसाद, एसी दिगेश्वर तिवारी, एसडीओ दिलेश्वर महतो, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी आर आर वर्मा, जिला सूचना पदाधिकारी एसएन ओझा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
डीइओ व डीएसई दफ्तर में फरहा तिरंगा : डीइओ रजनीकांत वर्मा और डीएसई बिरिया उरांव ने अपने दफ्तरों में तिरंगा फहराया। बुनियादी विद्यालय में प्रधानाध्यापिका बेबी कुमारी, गांधी स्मारक हाई स्कूल में मधुसूदन तिवारी,रामगढ़ कॉलेज में प्राचार्य डॉ.डीके मंडल और सभी सरकारी विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापकों ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।