- Hindi News
- सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा को लेकर कीट का वितरण
सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा को लेकर कीट का वितरण
झुमरी तिलैया - सीडी बालिका विद्यालय के प्रांगण में भाजपा कोडरमा प्रखंड के पंचायत प्रभारियों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा को लेकर कीट का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पंचायत में ग्राम सभा कर गांव की मिट्टी तथा खेती के उपयोग में आने वाले समाग्री का अंश कीट में संग्रहित कर ६ फरवरी तक वापस करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पशु तस्करी को रोकने की दिशा में सक्रिय मरकच्चो मंडल के अध्यक्ष अरूण यादव व सहयोगियों को बधाई दी गई। मौके पर विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जुही दास गुप्ता के अलावा शशीभूषण चौधरी, संजय यादव, दिनेश सिंह, सुरेश महतो, उमा कुमारी, देवनारायण आदि मौजूद थे।