पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों के बीच बांटे गए कंबल

गरीबों के बीच बांटे गए कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भुरकुंडा
जेएसपीएल सीएसआर विभाग द्वारा रविवार को किन्नी एवं गेगदा गांव में गरीब असहाय लोगों के बीच 130 कंबलों का वितरण किया गया। किन्नी में जिंदल महिला मंडल की सदस्य शोभा तिवारी ने 60 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया । गेगदा शिव मंदिर प्रांगण में जेएसपीएल प्रोजेक्ट हेड एसएएन तिवारी, सीएसआर प्रमुख कुमार अमन द्वारा 70 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर प्रोजेक्ट हेड एसएएन तिवारी ने कहा कि जिंदल लोगों को रोजगार देने के साथ सामाजिक कार्य में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है। गांवों का विकास एवं ग्रामीणों की सेवा के प्रति कंपनी कृतसंकल्पित है। मौके पर प्रवीण कुमार, रामेश्वर गोप, पंसस अशोक करमाली, रोहन मुंडा, दिनेश मुंडा, सरिता कच्छप, संगीता कुजूर, कुमेल उरांव, नसीम अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
इधर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुंदर नगर पंचायत के शास्त्री चौक पर गरीब-असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण रामगढ़ जिप उपाध्यक्ष मनोज राम एवं मुखिया शांति देवी ने किया । इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही धर्म है। पंचायत की मुखिया शांति देवी के सौजन्य से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र महतो, डबलू सिंह, रामेश्वर गुप्ता, समसुल अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।