नदिया की शिक्षिका अंजली का निधन
लोहरदगा - नदिया हाई स्कूल की शिक्षिका अंजली कुमारी का निधन 25 जनवरी को देर रात हुआ। रांची से लोहरदगा आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में सेरेंगहातु के निकट उनका निधन हुआ। उनके निधन पर आजसू नेताओं ने शोक जताया है। पार्टी प्रवक्ता नरेंद्र दसौंधी ने बताया उनके निधन से शिक्षा के क्षेत्र में काफी क्षति हुई है। विधायक कमल किशोर भगत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा और कहा ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में शक्ति दे।