पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों का होगा विकास : शांति सोरेन

पंचायतों का होगा विकास : शांति सोरेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भुरकुंडा
बुध बाजार चीफ हाऊस पंचायत में सोमवार को पंचायत भवन का शिलान्यास रामगढ़ जिला पार्षद अध्यक्ष शांति सोरेन ने नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि रामगढ़ जिले की सभी पंचायतों का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। पंचायत के गांवों में सड़क, नाली, सिंचाई की व्यवस्था, शिक्षा सहित अन्य विकास के कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बीआरजीएफ योजना के तहत पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर पार्षद झरी मुंडा, मुखिया रेखा देवी, रामदास बेदिया, रीता देवी, सुरेंद्र, छोटू, सुनील, नीतेश, प्रभा, पानकुंवर देवी, सुमन देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।