- Hindi News
- ठेका मजदूरों को नई दर से होगा मजदूरी का भुगतान : रमेंद्र कुमार
ठेका मजदूरों को नई दर से होगा मजदूरी का भुगतान : रमेंद्र कुमार
भास्कर न्यूज - भुरकुंडा
कोलियरी के हाथीदाड़ी भूमिगत खदान के समीप सोमवार को यूसीडब्ल्यू एवं प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों से संबंधित पिछले दिनों संयुक्त सलाहकार संचालन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारियां दी गई। एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को संयुक्त सलाहकार संचालन समिति की बैठक हुई थी।
इसमें सीसीएल के सीएमडी, सभी जीएम एवं मान्यता प्राप्त पांचों यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में ठेका मजदूरों के भुगतान से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसमें पुराने एनआई टी के अंतर्गत खनन कार्य में कार्यरत ठेका मजदूरों का दिसंबर 2013 का वेतन जो जनवरी 2004 में दिया जाएगा, उसका भुगतान नई दर से किया जाएगा। ठेका मजदूरों को मजदूरी का भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे ठेका मजदूर जिनको सीएमपीएफ नंबर आवंटित नहीं हुआ है। उनके सीएमपीएफ की राशि की कटौती की जाएगी। सीएमपीएफ नंबर आंवटन होते ही सीएमपीएफ कार्यालय में राशि जमा की जाएगी। ठेकेदार द्वारा भुगतान का पेमेंट स्लीप एवं पहचान-पत्र निर्गत किया जाएगा। मौके पर प्रबंधन की ओर से पीओ पीके सिन्हा, एसओएम आरबी महतो, यूनियन के रामफल बेदिया, लखेंद्र राय, रंजीत कुमार, नरेश मंडल, युगल पासवान, निजामुद्दीन सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे।