पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों के लिए हुआ वॉलीबॉल मैच

बुजुर्गों के लिए हुआ वॉलीबॉल मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा - गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यू बैरेक सरना मैदान में बुजुर्ग खिलाडिय़ों का एक दिवसीय मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन आजसू के वरिष्ठ नेता मनोज करमाली द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया। मैच मामा इलेवन बनाम एकता क्लब इलेवन के बीच खेला गया। इसमें कड़े संघर्ष में एकता क्लब ने मैच को जीत लिया। बेहतर खेल के लिए एकता क्लब के रमेश सतनामी को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। विजेता टीम को शील्ड और मैडल देकर सम्मानित किया गया। मैच को सफल बनाने में अनिल नायक, जितेंद्र नायक, विकी नायक, आनंद, शंकर, गोपाल, सन्नी कुमार, संदीप नायक,मनोज का सराहनीय योगदान रहा।