पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारा का आयोजन

भंडारा का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भुरकुंडा
हर वर्ष की भांति गणतंत्र दिवस के अवसर पर जवाहर नगर दुर्गा मंडप के समीप बजरंग मंडली द्वारा 24 घंटे के अखंड-हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरे राम-हरे कृष्ण के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। सोमवार को पूर्णाहुति के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा को सफल बनाने में सतीश मिश्रा, बंटू मिश्रा, जगतार सिंह, संतन सिंह, डीके पंडित, डॉ. आरएन प्रसाद, सुमित पांडेय, अप्पू सहित लोगों का विशेष योगदान रहा।