पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैथोलिक आश्रम स्कूल की टीम ने मारी बाजी

कैथोलिक आश्रम स्कूल की टीम ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा - झारखंड सार्वभौम सामाजिक संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भदानीनगर फुटबॉल मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, वन पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार, जेएम कॉलेज के प्राचार्य रामानुज सिंह द्वारा मशाल जलाकर एवं खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच कैथोलिक आश्रम स्कूल बनाम लपंगा मध्य विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें कैथोलिक आश्रम स्कूल की टीम 1 गोल से विजयी रही। प्रदर्शनी मैच समाज सेवी बनाम शिक्षकों के बीच खेला गया। जिसमें शिक्षकों की टीम विजयी रही। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया जगदीश बेदिया, पंसस विजय ओझा, डॉ. वारिस, चैतो गोप, शिव चरण महतो, जगतार सिंह, राजकुमार गिरी, कार्तिक कुमार, जेके प्रजापति, मोतीलाल, दीपक, संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव महमूद अंसारी, कोषाध्यक्ष प्रकाश एक्का सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।