- Hindi News
- महारैली की सफलता के लिए प्रार्थना सभा का गठन
महारैली की सफलता के लिए प्रार्थना सभा का गठन
भास्कर न्यूज - भुरकुंडा
लपंगा पंचायत के महुआ टोला में सोमवार को क्षेत्र के सरना धर्मावलंबियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 फरवरी को रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित सरना धर्म जनाक्रोश महारैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रार्थना सभा का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष तारनी देवी, सचिव जयमंगल बेदिया, कोषाध्यक्ष अजय बेदिया का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया जगदीश बेदिया ने की एवं संचालन पाहन महादेव बेदिया द्वारा किया गया।
मौके पर रामगढ़ सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष नागेश्वर मुंडा, राजी पहड़ा, प्रार्थना सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण बेदिया, विजय बेदिया, मटुकलाल बेदिया, सुनील बेदिया, शिवा बेदिया, राजकुमार बेदिया, रितेश बेदिया, अनिल बेदिया, गणेश बेदिया, कालीचरण बेदिया, मीना कुमारी सहित दर्जनों मौजूद थे।