- Hindi News
- ३ पहलवान राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती में लेंगे भाग
३ पहलवान राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती में लेंगे भाग
गुमला - स्पोट्र्स एकेडमी गुमला के नीलेश कुमार साहू, शांति बुढ़ व सुकरमनि कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। तीनों खिलाडी कानपुर में 29 जनवरी से एक फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सभी पहलवानों का चयन साहेबगंज में हुए राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। एकेडमी के सचिव सैयद जुन्नू रैन ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में तीनों ने गोल्ड मेडल जीता था। चयनित खिलाड़ी 28 जनवरी को रवाना होंगे।