हादसे में मजदूर नेता का हाथ टूटा
बसिया - सड़क हादसे में बसिया प्रखंड मजदूर संघ के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा और सचिव मनबहाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का हाथ टूट गया है। रेफरल अस्पताल बसिया में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर रांची जा रहे थे, तभी तोरपा के समीप सामने बकरी आने से उनका संतुलन खो गया। दोनों बाइक से गिर गए। हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती किया गया।