गढ़वा के व्यवसायी से 2 लाख की लूट
विश्रामपुर - पांडू-विश्रामपुर मुख्य पथ पर गढ़वा के किराना व्यवसायी फंटूस गुप्ता उर्फ राजेश गुप्ता के साथ अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की। लुटेरों ने 1.75 लाख नकद, सोने का चेन व दो मोबाइल लूट लिया। अपराधी फंटुस के अपहरण की नियत से उन्हें कार से निकाल कर पास के अरहर के खेत से होते हुए सटे सुषमा पहाड़ की ओर मारते-पीटते ले जाने लगे। उसी समय बोलेरो से मुसीखाप के मुखिया सुनील पांडेय, कांग्रेस के पांडू प्रखंड अध्यक्ष एसएन शुक्ला, रामसुंदर सिंह सहित छह लोग मौके पर पहुंच गए। सुनील पांडेय ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर किया, जिससे लुटेरे भाग गए।