- Hindi News
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्य आरंभ
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्य आरंभ
रातू - रातू प्रखंड से राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्य 24 जनवरी से आरंभ हो गया है। बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रखंड के बीपीएल, मनरेगा, इंदिरा गांधी, वृद्धा पेंशन से जुडे लोगों का स्वास्थ्य कार्ड बनना है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
झारखंड कारीगर बुनकर यूनियन की बैठक हुई
रातू - झारखंड कारीगर बुनकर यूनियन की बैठक रविवार को हुरहुरी में हुई। बैठक में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष आफताब आलम व महामंत्री जुनैद आलम शामिल हुए। बैठक में कारीगर, बुनकर की समस्याओं पर चर्चा कर मार्च माह में सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अख्तर अंसारी ने की। मौके पर मास्टर इस्लाम,अब्दुल रहीम,अब्दुल गनी, बसीरूल,मेहंदी हसन, एकरामुल, जुल्फान, शफीक अंसारी, लियाकत अंसारी, फिरोज अंसारी आदि उपस्थित थे।
कमड़े में सड़क दुर्घटना में दो घायल
रातू - कमड़े दाल मिल के पास रविवार की शाम सेन्ट्रो कार ((जेएच 09 एम 4729)) व हीरो होंडा ((जेएच 01 एडब्लू 0899)) में टक्कर हो जाने से बाइक सवार युवक व युवती घायल हो गए।