पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को सस्ते बीज मिलें : योगेंद्र

किसानों को सस्ते बीज मिलें : योगेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिल्ली
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिल्ली के राढू नदी पर किसान महोत्सव हुआ। मेले में कृषि व चैडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। वही टुसू में लोग नाचते गाते नदी तट पर पहुंचे। मेले में उड़ीसा से आए शोडी महतो ने झूमर गीत व बंगाल से भोला नाथ महतो ने पाता नाच का प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री योगेंद्र साव व जल एवं स्वच्छता मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि जब किसान आत्मनिर्भर होंगे तभी प्रदेश आत्मनिर्भर होगा। हमारा प्रयास है कि किसानों को फर्टिलाइजर खाद, उन्नत बीज, दवा आदि सस्ते दामों पर उपलब्ध हो।
वही जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार को निर्देश दिए कि कांके, पिठौरिया, बेड़ो. नामकुम में जल्द से जल्द किसान गोष्ठी का आयोजन करें। महोत्सव को सफल बनाने में पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश के अलावे समिति के सदस्यों का योगदान रहा।



गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिल्ली के राढू नदी पर कृषि व चैडल प्रदर्शनी