पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

जिले में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मांडू
प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख चंद्रमणि देवी ने तिरंगा फहराया। वहीं,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सीओ राजेश कुमार, राज्य संपोषित विद्यालय में प्रधानाध्यापक मकबूल अहमद, वन क्षेत्र कार्यालय में रेंजर दिवाकर सिंह, अनुसूचित जनजाति आदिवासी आवासीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक कपिलदेव यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ सैयद हिदायतुल्लाह, थाना परिसर व पुलिस निरीक्षक कार्यालय में थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक राकेश कुमार, सपोर्ट कार्यालय में सचिव भवानी शंकर गुप्ता, जन सेवा परिषद कार्यालय में सचिव रामलाल प्रसाद, पंचायत भवन मांडू चट्टी में मुखिया अनिता देवी, इंदिरा गांधी श्रमिक इंटर महाविद्यालय में सचिव छोटेलाल साहू, इंदिरा गांधी श्रमिक महाविद्यालय में प्राचार्य पी.पी.चंदन, राजकीय मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्यनारायण गुप्ता, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्रतिमा नारायण, दिलीप सेंट्रल एकेडमी स्कूल में प्रधानाध्यापक नरेंद्र नाथ डे,स्वामी विवेकानंद यूथ सेंटर में धनंजय प्रसाद चंदन, मोती कृष्ण पब्लिक स्कूल में भीम कुमार शर्मा और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाध्यापक जगन्नाथ प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम
पेश किए।