गांव-गांव में शान से लहराया तिरंगा
सिमडेगा/ठेठईटांगर/केरसई - गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। व्यवहार न्यायालय में पीडीजे केके झा, बार एसोसिएशन में अध्यक्ष जीतेंद्र अशोक, जिप कार्यालय में अध्यक्ष मेनोन एक्का, नपं कार्यालय में अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, सदर थाना में एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार, प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रतिभा कुजूर, पुलिस लाइन और होमगार्ड कार्यालय में एसपी असीम विक्रांत मिंज, मंडल कारा में जेल अधीक्षक एजाज अनवर, आनंद मार्ग में विधायक एनोस एक्का, नगर भवन में नपं के ईओ गनौरी मोची, सरस्वती शिशु मंदिर तामड़ा में मुखिया अंजना एक्का, भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, मिल्लत स्कूल में अधिवक्ता अल्लाउद्दीन अशरफ, एनडब्लूजीईएल चर्च घोचोटोली में चेयरमैन पादरी अमरूजुस एक्का, ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संदीप कुमार, रेफरल अस्पताल में डॉ. अनिल कुमार, ठेठईटांगर थाना में थाना प्रभारी बृजलाल राम, प्रखंड मैदान में प्रमुख जेरोम मिंज, केरसई थाना में थाना प्रभारी पीपीएल खलखो, उवि में प्राचार्य डा. एसएस अहमद, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अनिता बा, पंचायत भवन में मुखिया विमला केरकेट्टा आदि ने झंडोत्तोलन किया।