पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन लेडी डॉक्टरों के वेतन पर लगी रोक

तीन लेडी डॉक्टरों के वेतन पर लगी रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन एएनएम और एक सहिया पर भी गिरी गाज , सिविल सर्जन ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
भास्कर न्यूज - रामगढ़
सिविल सर्जन डॉ प्रदीप कुमार पांडेय ने सोमवार की देर शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में कई खामियां पाई। लेडी डॉक्टर डॉ कांता तिर्की को उन्होंने ड्यूटी से अनुपस्थित पाया। एएनएम से पूछने पर बताया गया कि लेडी डॉक्टर मात्र ४५ मिनट ड्यूटी कर चली गई हैं। इसी दौरान उन्हें डॉ तुलिका रानी के ड्यूटी के दौरान प्रसव के लिए आई महिला प्रियंका देवी को अस्पताल से भगा देने की शिकायत भी मिली। उन्हें यह भी बताया गया कि २६ जनवरी की रात डॉ सबिता वर्मा ऑन कॉल ड्यूटी पर थीं।
इस बात से नाराज होकर उन्होंने तीनों लेडी डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी। तीन एएनएम लक्ष्मी कुटी, उषा रानी उतरा और शांति लिंडा को भी उन्होंने निलंबित करते हुए सहिया मंजु देवी को बर्खास्त कर दिया।