- Hindi News
- शिक्षित समाज का द्योतक है पुस्तक मेला : सत्येंद्रनाथ
शिक्षित समाज का द्योतक है पुस्तक मेला : सत्येंद्रनाथ
भास्कर न्यूज - गढ़वा
पलामू पुस्तक मेला का सोमवार को समापन हो गया। मौके पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि पुस्तक मेला किसी क्षेत्र विशेष के शिक्षित एवं सुदृढ़ समाज का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले से पता चलता है कि समाज में शिक्षित एवं सुलझे हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मनुष्य का बेहतर मित्र हो सकता है। इससे अकेलेपन का अहसास नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पुस्तक मेले का आयोजन कर अच्छे प्रकाशकों की पुस्तकें मुहैया कराई जाती है। मौके पर मेला के दौरान सप्ताह भर चले छात्रों के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहे प्रतिभागियों को विधायक के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मेला निदेशक अशफाक अहमद, मेला प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।