पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00पेट्रोल पंप में लूटमार करने वाले तीन गिरफ्तार

00पेट्रोल पंप में लूटमार करने वाले तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल पंप में लूटमार करने वाले तीन धराए
रांची - मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव स्थित पार्वती फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर लूटमार करने वाले तीन लोगों शमीम खान, कलीम खान और अख्तर अंसारी को गिरफ्तार किया गया। तीनों चान्हो के रहनेवाले हैं। आरोपियों से लूटे गए लैपटॅप और साढ़े तीन हजार रुपए बरामद किए गए। लूटमार में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है। पकड़े गए तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। तीनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। कांड का खुलासा करने में मांडर के थानेदार रंजीत कुमार सिन्हा और चान्हो के थानेदार संजय सुमन की सराहनीय भूमिका रही। ज्ञात हो कि पेट्रोल पंप से रविवार की देर रात एक बजे लूटपाट की घटना घटी थी।