आज से चलेगी कॉलेज की सभी कक्षाएं
भास्कर न्यूज - रामगढ़
रामगढ़ कॉलेज की सभी कक्षाएं मंगलवार से नियमित रूप से चलेगी। प्राचार्य डॉ.डीके मंडल ने बताया कि इंटर परीक्षा के कारण सभी कक्षाएं स्थगित की गई थीं। क्योंकि जैक ने 27 जनवरी से इंटर परीक्षा निर्धारित की गई थी। लेकिन यह परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से क्लास में शामिल होने की बात कही है।