पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी छात्र संघ ने निकाला मशाल जुलूस

आदिवासी छात्र संघ ने निकाला मशाल जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसंजय के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
भास्कर न्यूज - रामगढ़
संजय मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी छात्र संघ नेताओं ने सोमवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पहुंचा। जहां मशाल जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन से संजय मुंडा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। आदिवासी छात्र संघ के नेताओं ने कहा कि हत्या के एक माह बीत जाने के बावजूद पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी । पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले सड़क जाम के साथ डीआईजी ऑफिस का घेराव किया जाएगा। मशाल जुलूस में मुख्य रूप से छोटेलाल करमाली, चंदन मुंडा, इंद्रजीत मुंडा, जगरनाथ मुंडा, संजीत नायक, मदन मुंडा, पवन मुंडा, विनोद करमाली, दिनेश करमाली सहित आदिवासी छात्र संघ के कई नेता मौजूद थे।