सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
चितरपुर - एनएच 23 नया मोड के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मुरूबंदा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुगिया रांची रोड निवासी छोटेलाल मुंडा अपने मोटरसाइकिल में सवार हो चितरपुर से रामगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान नया मोड के समीप अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे छोटकीपोना निवासी धनेश्वर महतो को धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।