पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारखानों के सभी क्षेत्रों में विकास हो : राजीव मिश्र

कारखानों के सभी क्षेत्रों में विकास हो : राजीव मिश्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेल पहिया कारखानों का विकास हो : मिश्र
पटना - गणतंत्र दिवस के मौके पर रेल पहिया कारखाना, बेला के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजीव मिश्र ने कारखाना परिसर में झंडोत्तोलन किया। मौके पर कहा कि हमारी कोशिश है कि रेल पहिया कारखाने के सभी क्षेत्रों में विकास हो। इसकी आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं। इस पर योजनाबद्ध ढंग से काम कर रहे हैं। इस मौके पर मिश्र ने कहा कारखाने की सभी मशीनों पर संयंत्रों की कमीशनिंग का लगभग पूरा हो गया है। कारखाने में लगने वाले स्टील स्क्रैप को 1000 किमी तक की दूरी से ट्रांसपोर्ट करने के लिए आवश्यक कांट्रेक्ट कर लिए गए हैं।