पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम मांगों अभियान के तहत शिविर लगाया गया

काम मांगों अभियान के तहत शिविर लगाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी - काम मांगों अभियान के तहत प्रखंड के कुरगी पंचायत सचिवालय में सोमवार को शिविर लगाया गया। शिविर में उपस्थित मजदूरों को जॉब कार्ड के साथ दो सप्ताह के लिए मजदूरी उपलब्ध कराई गई। शिविर में मुखिया रमेश महली, सहायक अभियंता रोहित कुमार, मनरेगा, सेविका सपना टोप्पो, नारायण बड़ाईक, शिबू गोप व महिंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
67 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
अनगड़ा - 67 छात्राओं के बीच सोमवार को साइकिल का वितरण किया गया। रेशम स्कूल के 33, शिव टोली महेशपुर के 12, अनगड़ा के 14, टंगटंगटोली के 8 छात्राओं को साइकिल दिया गया। वितरण प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा ने की। मौके पर उपप्रमुख अनवर खान, बीडीओ रविप्रकाश, पंसस महेश गंझू, संगीता देवी, सुलोचना देवी, जयवंती तिर्की, सरिता देवी, अनिता देवी, हरेकृष्ण चौधरी, बीईईओ डॉ. विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
फुटबॉल टूर्नामेंट में गाड़ी होटवार की टीम विजयी
अनगड़ा - तुरूप में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट को गाड़ी होटवार की टीम विजयी रही। सोमवार को खेले गए फाइनल में होटवार ने टावर स्टार को 1-0 से हराया। मौके पर पुरस्कार वितरण जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलराम मुंडा, रज्जाक अंसारी, दिनेश्वर मुंडा, कुंवर मुंडा, सुरेंद्र महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।