पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के दावों से गठबंधन की फंसी पेंच, राजद में विद्रोह की स्थिति

कांग्रेस के दावों से गठबंधन की फंसी पेंच, राजद में विद्रोह की स्थिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - कांग्रेस के दावों के कारण बिहार में भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाने की कोशिश अब तक कामयाब नहीं हो पा रही है। वहीं कांग्रेस के प्रति लालू प्रसाद के नरमरूख से उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में विद्रोह की स्थिति बन गई है। जबकि सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने अपना कदम पीछे कर लिया है। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत राज्य की 40 में से कम से कम 13 सीटों पर चुनाव लडऩे का दावा किया है। पार्टी ने अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और अगड़ी जाति के लिए दो- दो सीट की मांग की है। पार्टी राज्य के हर क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है ताकि संगठन मजबूत हो और उसके जनाधार में वृद्धि हो सके। कांग्रेस की इस मांग को गैर वाजिब मानते हुए जदयू ने अपना कदम वापस ले लिया। हालांकि कांग्रेस के नेता अभी भी गठबंधन को लेकर विकल्प खुले होने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने लालू प्रसाद से बातचीत के दौरान साफ कह दिया है कि सीटों के समझौते में पार्टी के बड़े नेताओं की सीट पर किसी तरह को कोई पेंच नहीं फंसाया जाए। लालू प्रसाद इस पर सहमत भी नजर आ रहे हैं लेकिन इसके कारण उनकी पार्टी में वरिष्ठ नेता नाराज हैं।



पार्टी के बिहार विधानसभा में नेता अब्दुलबारी सिद्दिकी ने अपनी नाराजगी खुल कर जाहिर की है और कहा है कि मधुबनी सीट पर उनकी उम्मीदवारी का दावा कही से कमजोर नहीं है।



लालू और राहुल गांधी के बीच हुआ चुनावी समझौता

एजेंसी - पटना

बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर लोकसभा चुनाव लडेंग़े। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नई दिल्ली में इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद अध्यक्ष लालू यादव के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी है। दोनों दलों ने राज्य की सभी सीटों पर मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है। बिहार में लोस की 40 सीटें हैं और पिछले चुनाव में राजद को चार तथा कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर विजय हासिल हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने भी कहा है कि उनकी पार्टी लोजपा इस गठबंधन में शामिल होगी।