पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर के लिए बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

इंटर के लिए बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर परीक्षा के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें जेजे कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में सीडी इंटर महिला कॉलेज झुमरीतिलैया, इंटर महिला महाविद्यालय कोडरमा, जेटीसी इंटर कॉलेज झुमरीतिलैया, इंटर कॉलेज डोमचांच, सीएच प्लस टू , केजीबीवी सतगांवा, मरकच्चो व जयनगर के कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। वही राम लखन सिंह यादव कॉलेज में जेजे कॉलेज, डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल तिलैया डैम, सीएच प्लस टू हाई स्कूल में राम लखन सिंह यादव के अलावा जेटीसी इंटर कॉलेज झुमरीतिलैया में सर्वोदय प्लस ू मरकच्चो, एसएस प्लस टू हाई स्कूल बासोडीह, प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर, आर.एम.एम.एम प्लस ू हाई स्कूल चंदवारा के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इंटर की परीक्षा में कुल 5338 छात्र-छात्राएं भाग लेगी। जिसमें साइंस में 1346, वाणिज्य में 918 के अलावा कला विषय के 3074 परिक्षार्थी शामिल है।