पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन जिलों की एडीजी ने की समीक्षा

तीन जिलों की एडीजी ने की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - पलामू प्रक्षेत्र के तीन जिलों की एडीजी विधि व्यवस्था बीबी प्रधान ने सोमवार को समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में पलामू, गढ़वा व लातेहार जिलों में अपराध एवं नक्सल कांडों की समीक्षा की गई। एडीजी ने पिछले तीन सालों का लेखा जोखा लिया। तीनों जिलों में पुलिस के पास उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की गई ताकि यह पता चल सके कि किस जिले को कितने और संसाधनों की आवश्यकता है। एसआरई मद में खर्च की जाने वाली राशि, अस्त्र-शस्त्रों के रखरखाव की स्थिति, पुलिस आधुनिकीकरण मद में खरीदे गए वाहनों व अन्य संसाधनों के उपयोग, शहीद व मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को देय राशि की स्थिति एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम की स्थिति की समीक्षा की गई। तीनों जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।