पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन

सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामगढ़
गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार को जगह-जगह झंडोत्तोलन किया गया। समाहरणालय में डीसी डॉ सुनील कुमार सिंह, पुलिस मुख्यालय तथा पुलिस लाइन में एसपी रंजीत प्रसाद, एसडीपीओ कार्यालय अशोक कुमार, रामगढ़ थाना परिसर इंस्पेक्टर दिल्लू लोहार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रमुख माधवी देवी, तहसील कार्यालय सीओ ललन कुमार, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ प्रदीप कुमार पांडेय,बार एसोसिएशन प्रमोद कुमार सिंह के अलावे रांची रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में कुमार महेश सिंह, भाजपा कार्यालय जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, आजसू प्रधान कार्यालय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, राकांपा जिला कार्यालय उमेश कुशवाहा, चैंबर भवन अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद, लायंस क्लब क्लब मंजीत सिंह साहनी, रोटरी क्लब डॉ निर्मला नाग तथा न्यू छोटानागपुर मोटर ट्रेनिंग रणंजय कुमार कुंटूर ने झंडोत्तोलन किया।
झंडोत्तोलन और राष्ट्रीय गान के बाद लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। मौके पर डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, डॉ केएन प्रसाद, डॉ गीता सिन्हा मानकी, डॉ अरविंद प्रसाद, डॉ तुलिका रानी, डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ संजय, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा, कमल बगडिय़ा, सुरेश सहित कई लोग मौजूद थे।




सदर अस्पताल में झंडोत्तोनल करते सीएस डॉ प्रदीप कुमार पांडेय।