पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतरातू क्षेत्र में रही गणतंत्र दिवस की धूम

पतरातू क्षेत्र में रही गणतंत्र दिवस की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू। गणतंत्र दिवस की पतरातू क्षेत्र में धूम रही। विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। पीटीपीएस के फुटबॉल ग्राउंड में पीटीपीएस के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
सीआईएसएफ के जवानों ने शानदार परेड मार्च किया। स्कूली बच्चों का जज्बा भी इस राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साहित भाव में सामने रहा। जीएम ने देश के विकास के लिए आजादी के दीवानों को याद करते हुए कहा कि महापुरुषों ने भारतवर्ष के लिए जो त्याग और बलिदान दिया है। पीटीपीएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ एसके श्रीवास्तव, डीएवी में रेलवे के डीएमई ने झंडोत्तोलन की। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डीएवी में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।