- Hindi News
- राजकुमार ने जीता कैरम प्रतियोगिता का खिताब
राजकुमार ने जीता कैरम प्रतियोगिता का खिताब
बरकाकाना - ऊपर पोचरा वार्ड नं सात में आयोजित स्व. दुर्गा सोरेन मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन मैच एकल में मंटू करमाली बनाम राज कुमार साव व युगल में जुनैद, सजल मुखर्जी बनाम अरुण, रवि के बीच खेला गया। इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ जिप अध्यक्ष शांति सोरेन, विशिष्ट अतिथि सरदार अनमोल सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह टाइगर, भुनेश्वर राम, कमलेश यादव, डीपी राउत ने किया। इसमें एकल टीम में राज कुमार साव व युगल जोड़ी में जुनैद व टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका मंटू कुमार, वरुण, विक्रम, अरुण और मोला ने निभाई। मौके पर वार्ड प्रत्याशी बसंत करमाली, राजन गोप, अनिल नायक, संजय नायक, विक्की सिंह, चंदन गोप सहित कई उपस्थित थे।