पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो करोड़ 41 लाख की परिसंपत्ति बांटी

दो करोड़ 41 लाख की परिसंपत्ति बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर - ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जिला स्तरीय ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक पीएन सिंह ने किया। उन्होंने चियांकी के उपेंद्र कुमार को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान कर इसकी शुरुआत की। शिविर में 330 लाभुकों के बीच दो करोड़ 41 लाख 91 हजार की परिसंपत्ति व ऋण का वितरण किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष बसंत कुमार मिश्र के निर्देश पर शिविर लगाया गया है। ग्रामीणों को व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगभग ढाई करोड़ की परिसंपत्ति और ऋण का वितरण किया गया है। इस अवसर पर अभय कुमार, ज्ञान कुमार, बसंतु कुमार शुक्ला, अजय कुमार, अशोक कुमार, दिवाकर प्रसाद और श्रीकांत तिवारी मौजूद थे।