- Hindi News
- मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
कुंड मोहल्ला के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यह अनुष्ठान 31 जनवरी को संपन्न होगा। श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर निर्माण समिति द्वारा आयोजित अनुष्ठान के पहले दिन पंडित दयानंद मिश्र और गोपाल मिश्र के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से निकलकर कोयल नदी पहुंचे। जहां जल भरकर भगवान शिव की भक्ति में जयकार करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचे। कलश स्थापना के साथ अनुष्ठान पूरा किया गया। इस अवसर पर समिति के रामचंद्र अग्रवाल, नागेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, विनय कुमार, श्याम जी चौधरी, पंकज जायसवाल, धीरज गुप्ता, राजन, मनीष, अमित, विशाल, संजू और राजीव मौजूद थे।