पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर गांव तक बनेगी पक्की सड़क : विधायक

हर गांव तक बनेगी पक्की सड़क : विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हरिहरगंज
हरिहरगंज तथा पिपरा प्रखंड के सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 22 सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। ये बातें क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बताई। उन्होंने कहा कि लगभग 30 करोड़ की लागत से 66 किमी रोड बनाया जाएगा। दोनों प्रखंड के लोगों के लिए गणतंत्र दिवस का यह उपहार है।
वहीं पांचूडीह में पुल सहित कई पुल-पुलिया सड़क व अन्य योजनाओं को शीघ्र मंजूरी दिलाई जाएगी। जिन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, उनमें पीडब्ल्यूडी कौआखोह-भोजुआ 15 किमी, बाराबानाडीह-बनाही-सरैया विश्रामपुर 8 किमी, बीटी रोड से तेंदुई 3 किमी, बीटी रोड से जगदीशपुर 5 किमी, खाप कटैया-वनस्पती 3 किमी, पीडब्ल्यूडी से बेलोदर 1.5 किमी, पीडब्ल्यूडी से भितिहा 3.5 किमी, बीटी रोड से दमवा 1.5 किमी, भौराहा से बभन 2 किमी, कटैया पथरा एकौनी 2.5 किमी, खडग़पुर कटकोमा 2 किमी, दलपतपुर 2.5 किमी,पीडब्ल्यूडी कौआखोह से तेंदुआ कला 3 किमी, अम्बा झरना से कोदवरीया 2 किमी, दलपुतपुर महुगांई 2 किमी, आरईओ पथ से कोकरो 4 किमी, जपला पथरा पथ से बहला 3 किमी, पीडब्ल्यूडी भसूरिया यादव टोला से हरिजन टोला 1 किमी, पीडब्ल्यूडी पोलदा देवीधाम से बिंदेश्वरी यादव के घर होते हुए पिपरा बाजार तक 2 किमी, एनएच 98 से नट मोहल्ला, सतगांवा पीपल चौक बाजार तक 2 किमी, आरईओ रोड से लगूराहा विनोद यादव के घर तक 1 किमी सड़क निर्माण योजना शामिल है।