पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामगढ़
यूनिवर्सिटी में कुलपति नहीं, महाविद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी हड़ताल पर, शिक्षा व्यवस्था चौपट, छात्र-छात्राओं का पलायन और शिक्षा मंत्री के अडिय़ल रवैए के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इससे पहले परिषद के सदस्यों ने रामगढ़ कॉलेज से शिक्षा मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली।
इस दौरान मंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए। कॉलेज गेट पर पहुंच कर पुतला दहन किया गया। यहां, परिषद के हजारीबाग विभाग के संयोजक राजेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कॉलेजों में दो महीनों की हड़ताल से पठन-पाठन बाधित हो गया है। विद्यार्थी दूसरे राज्य में पढ़ाई के लिए पलायन कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई। वहीं, नियुक्ति के लिए पैसों की बोली लगाई जा रही है। शिक्षा व्यवस्था
चौपट हो गई है।
इन सबों पर सरकार का ध्यान नहीं है, और कुंभकर्णी नींद सो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा।
शिक्षा मंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में परिषद के बिटू सिंह, राजन करमाली, मनीष सिंह, शंकर कुशवाहा, विकास कुमार, वीलेंद्र बेदिया, सौरभ जायसवाल, अमित बनर्जी, शिवा, संतोष, बबलू, प्रकाश, निरंजन, विक्रम, शुभम, कुश कुमार, शंकर महतो, बंटी अग्रवाल, कौशल शर्मा, विशाल शर्मा, सुमित कुमार सहित अनेक सदस्य शामिल थे।