पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटखोरी में ३५ महिलाओं का हुआ ऑपरेशन

इटखोरी में ३५ महिलाओं का हुआ ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटखोरी - स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को अस्पताल में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ३५ महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। ऑपरेशन चतरा सदर अस्पताल के डॉक्टर आरके जायसवाल और इटखोरी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने की। बंध्याकरण को लेकर मंगलवार को महिलाओं की भीड़ सुबह से ही अस्पताल परिसर में जुटने लगी। ऑपरेशन को सफल बनाने में प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण भारत समेत सभी अस्पताल कर्मी जुटे रहे।