पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर कल भाकपा करेगी आंदोलन

मांगों को लेकर कल भाकपा करेगी आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोटांड़ - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की लइयो शाखा दस सूत्री मांगों को लेकर 30 जनवरी को आंदोलन करेगी। यह आंदोलन सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना प्रबंधन के विरोध में किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीओ वीके शुक्ला को एक मांग पत्र सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया है। ये बातें लइयो शाखा सचिव मोबिन अंसारी ने कही। कहा कि मांग पत्र में जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा देन, बेरोजगारों को टेक्निकल प्रशिक्षण कराने, ठेका मजदूरों को समझौते के मुताबिक हक मिले, गांवों में पेयजल की व्यवस्था हो, लइयो से केदला तक सड़क मरम्मत कराओ, चिकित्सालय में उचित व्यवस्था करो, गांवों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो,आदि शामिल है। प्रबंधन को 30 जनवरी को आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।