सरकार की चेतावनी पर जताया रोष
रामगढ़ - मांगों को लेकर झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। मंगलवार को आठवें दिन भी कर्मचारियों का हड़ताल और धरना जारी रही। इस बीच सरकार की बुधवार तक कर्मी अपने कार्यालयों में काम पर लौटे, नहीं तो बर्खास्त करने की चेतावनी पर, कर्मचारियों ने कड़ा रोष जताया। संघ के जिलाध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार 31 जनवरी को पांच बजे वार्ता के लिए हड़ताली कर्मियों को बुलावा दिया है। दूसरी ओर काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई करने की धमकी दे रही है। यह सरकार की दोहरी नीति को जाहिर करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकी से हमलोग डरने वाले नहीं है। धरना में संजय कुमार नायक, भीम महतो, मो.माशूक अली, संजय कुमार बक्सी, सदानंद प्रसाद, प्रवीण कुमार सिन्हा, आनंद कुमार,विजय प्रसाद, अशोक राम, गंगाधर चौधरी, विपुल चौधरी, बैजी, रोहित दास, अबू आला, अजय, प्रवीण, प्रभू, बदरुद्दीन, मो. वकील, त्रिभुवन, सुषमा, गोपाल, मनीष, जीतेंद्र, विनिता, टेकलाल, बेरोनिका, राकेश, राज आदि शामिल थे।