तेली जतरा आज, 21 जोडिय़ों की होगी शादी
भास्कर न्यूज - गुमला
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक हुई। इसमें 29 जनवरी के वार्षिक तेली जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मुनेश्वर कुमार साहू ने कहा कि जतरा में 21 जोडिय़ों की शादी होगी। साथ ही 51 गरीब विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के लिए समाज द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जतरा में झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार हुलास महतो की टीम द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू, कलींद्र साहू, शिवचरण साहू, हीरालाल साहू, लीलांबर साहू, मनोज साहू, दिनेश्वर प्रसाद, रामकृष्ण ओहदार, बसंती साहू, केशो देवी, अलखपति देवी, सुनीता देवी, प्रेमिला देवी, चित्रोतप्ला देवी सहित कई लोग थे।
लड़कियों के नाम जिन्हें मिलेगी राशि
जिन लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी उनमें दामिनी कुमारी, शैलबाला कुमारी साहू, दीपशिखा कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, सोनी कुमारी, किरण कुमारी, सुसीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, कुंती कुमारी, सावित्री कुमारी, अंजनी कुमारी, रेखा कुमारी, रिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, किरण कुमारी, प्रीति कुमारी, पूनम कुमारी, मंती कुमारी, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी, फुलमनी कुमारी, अमरावती कुमारी, रिंकी साहू आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के नाम
जतरा में कई राज्य के लोग भाग लेंगे। इनमें काठमांडू के सांसद भरत साहू, गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के भाई सोमभाई मोदी, उत्तर प्रदेश खादी बोर्ड के अध्यक्ष जयकिशुन साहू, आंध्रप्रदेश के उद्योगपति बदरी गोपाल, अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय
कार्यकारी अध्यक्ष रवि गोराई, छत्तीसगढ़ महिला तेली समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू, महाराष्ट्र के डॉ. महेंद्र धावड़े, उत्तर प्रदेश अमेठी के डॉ. पूनम साहू, झारखंड राज्य के कृषि मंत्री योगेंद्र साहू, झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम रघुवर दास, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष तिलेश्वर साहू, केंद्रीय अध्यक्ष बलीराम साहू, प्रदेश युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप सहित कई लोग भाग लेंगे।
वर-वधु का नाम जिनका होगा सामूहिक विवाह
21 जोडिय़ों का सामूहिक विवाह होगा। राधा कुमारी-रोशन साहू, सुमंती कुमारी-वीरेन साहू, रेखा कुमारी-गोपाल साहू, बसंती कुमारी-कैलाश ओहदार, बसंती कुमारी-राजेश साहू, शांति कुमारी-रवि ओहदार, खुशनुमा कुमारी-कृष्णा कुमार साहू, सविता कुमारी-मनोज कुमार, संगीता कुमारी-सुनील साहू, अनीता कुमारी-रामबालक साहू, सुमन कुमारी-लली साहू, उर्मिला कुमारी-लालचंद साहू, देवंती कुमारी-अरविंद साहू, बिरस कुमारी-मुनेस साहू, सुशंति साहू-फुलेश्वर साहू, सुलोचनी कुमारी-धर्मदयाल लोहरा, रतनी कुमारी-मनोहर साहू, सोनिया कुमारी-तुलसी साहू, किसमती कुमारी-महरंग साहू, जतरी कुमारी-चंदर साहू, संगीता कुमारी-रामेश्वर साहू दंपती बनेंगे।
51 विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आज सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा