- Hindi News
- मरांडी के हस्तलिखित एक लाख संदेश बांटे जाएंगे : सरवर
मरांडी के हस्तलिखित एक लाख संदेश बांटे जाएंगे : सरवर
गुमला - झाविमो प्रजातांत्रिक के लोहरदगा लोकसभा के सह प्रभारी सरवर अंसारी ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने हाथों से जनता के नाम संदेश लिखा है। गुमला विधानसभा क्षेत्र की एक लाख जनता के बीच मरांडी का हस्तलिखित संदेश बांटा जाएगा। इसपर काम शुरू कर दिया गया है। इसका मुख्य मकसद जनता को चुनाव के लिए जागरूक करना है। अंसारी मंगलवार को गुमला दौरा के क्रम में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने मरांडी के संदेश के संबंध में कहा कि लोकसभा का आम चुनाव निकट है। झाविमो अधिक से अधिक सीट जीतना चाहती है। जिससे दिल्ली में झाविमो झारखंड की आवाज बन सके। झाविमो ने विकास का संकल्प लिया है। इस संकल्प में जनता का सहयोग जरूरी है। क्योंकि राज्य में अपराध बढ़ गया है। भ्रष्टाचार चरम पर है। चारों ओर डर है। इनसे तभी निकल सकते हैं। जब हम एक सोच के साथ काम करेंगे। अंसारी ने कहा कि झारखंड में खुशहाली व अमन चैन कायम करना है। हम एकजुट हों। जिलाध्यक्ष तेम्बु उरांव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की सोच साफ है। जनता के लिए काम करना। झारखंड को स्वच्छ राज्य बनाना। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना। इसी सोच के साथ इसबार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना है।
तीस युवकों ने ली झाविमो की सदस्यता
गुमला - डुमरडीह व शांति नगर में मंगलवार को झाविमो युवा मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तेम्बु उरांव मौजूद थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने व लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लगने पर चर्चा किया गया। मौके पर 30 युवकों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण किया। तेम्बु ने कहा कि युवा झाविमो का अहम हिस्सा है। युवा अपने शक्ति को पहचाने। सही राह पर चलें। राज्य की स्थिति को सुधारने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। राष्ट्रीय पार्टियों को सबक सिखाना है। बैठक में जुम्मन खान, अशोक नायक, मुकेश, सुदश्र्रन, अनील, सुनील, सद्दाम, इम्तियाज, सिकंदर, मदन, राहुल, प्रेमचंद, पप्पू, उदय सिंह, दीपक साहू, लालदेव, मो. रज्जाक, वीरेंद्र, रिंकू, जीतू, अमर, आलोक सहित कई लोग थे।