- Hindi News
- तीन महिला मंडलों ने शुरू किया मुर्गी फार्म
तीन महिला मंडलों ने शुरू किया मुर्गी फार्म
भास्कर न्यूज - गुमला
गांव के बाद अब शहर की महिलाएं भी मुर्गी पालन से जुड़ रही हैं। गुमला नगर पंचायत के मंगलवार को वार्ड नंबर दो की तीन महिला मंडलों के मुर्गी फार्म का उद्घाटन किया। इनमें हर्ष सरस्वती, हर्ष नैतिक व हर्ष लक्ष्मी महिला मंडल है। नगर पंचायत द्वारा इन तीनों समूहों को एक-एक लाख व बैंक द्वारा दो-दो लाख रुपए को ऋण मुर्गी पालन के लिए दिया गया है। उद्घाटन करते हुए नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने कहा कि मुर्गीपालन से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। बशर्ते उन्हें पूरी ईमानदारी व मेहनत से काम करना होगा। आज गांव की कई महिलाएं मुर्गीपालन से जुड़ अच्छा काम कर रही हैं। नपं की उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन ने कहा कि स्वर्ण जयंती शहरी स्वरोजगार योजना के तहत तीन महिला मंडलों को मुर्गीपालन के लिए ऋण दिया गया है। महिलाएं जो पैसा लिए हैं। उसका सही उपयोग करें। मुर्गी पालन से आप बेहतर व्यवसाय कर सकते हैं। जरूरत है कि मुर्गी का देखभाल सही तरीके से करें। कहीं कोई दिक्कत हो, तो बताएं। उसे दूर किया जाएगा। नपं के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन मुंडा ने कहा कि गुमला में मुर्गी पालन के लिए मौसम अनुकूल है। इसलिए महिलाअेां को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। फिर भी कोई दिक्कत होती है, तो बताए। समस्या दूर किया जाएगा। मौके पर सीता देवी, उषा देवी, हरि राम, विमला देवी सहित कई लोग थे।