पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिनों में डीसी तय करें मतदान की तिथि : राजेंद्र महतो

सात दिनों में डीसी तय करें मतदान की तिथि : राजेंद्र महतो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामगढ़
जिला पर्षद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर जिला पार्षदों का तेवर बदल गया है। मंगलवार को जिला पार्षदों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही डीसी को सात दिनों की मोहलत दी है।
जिला पार्षद राजेन्द्र महतो ने कहा कि डीसी सात दिनों में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने तथा मतदान की तिथि तय करें। यदि वे तिथि सुनिश्चित नहीं करते हैं तो जिला पार्षदों की टीम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2013 को ही अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी गई थी। लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इस मुद्दे पर 15 दिनों के अंदर ही कार्रवाई करने की कानूनी बाध्यता है। उन्होंने बताया कि डीसी इस मुद्दे पर कानून का भी उल्लंघन कर रहे हैं। ज्ञापन के साथ हाईकोर्ट के जजमेंट की प्रति भी लगाई गई है।
इसमें कोर्ट द्वारा झारखंड चुनाव आयोग को यह निर्देश दिया गया था कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तथा मतदान की तिथि 15 दिनों के भीतर ही तय कर देनी है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुलेखा चौधरी, कलावती देवी, गोविंद मुंडा, सुनील कुमार महतो, अनीता कुमारी, मनोज कुमार, सुरेश महतो शामिल हैं। इसके अलावा अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सरिता देवी, अर्चना और सुरपति देवी ने भी अपना बयान दिया है।