पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेका मजदूरों को हर दिन मिले 478 रुपए : रमेंद्रबैठक

ठेका मजदूरों को हर दिन मिले 478 रुपए : रमेंद्रबैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उरीमारी
सीसीएल बरका-सयाल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन के साथ बैठक हुई। बैठक बरका-सयाल प्रक्षेत्र के ठेका मजदूरों को नई दर से 478 रुपए प्रतिदिन दिलाने को लेकर की गई।
इसमें मुख्य रूप से ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ((एआईटीयूसी)) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार उपस्थित थे। बैठक में प्रबंधन ने जल्द से जल्द नई दर से ठेका मजदूरों को प्रतिदिन 478 रुपए भुगतान करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले 14 जनवरी को सीसीएल मुख्यालय रांची में संयुक्त सलाकार सह संचालन समिति की हुई बैठक में ठेका मजदूरों को नये दर से 478 रुपए प्रतिदिन देने का निर्णय हुआ था। इसका भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाना था। ठेका मजदूरों की सीएमपीएफ की राशि की कटौती कर सीएमपीएफ कार्यालय में जमा की जानी थी। ठेका मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा मासिक वेतन भुगतान हेतु पेमेंट स्लिप निर्गत किया जाना था व ठेका मजदूरों को पहचान-पत्र भी निर्गत कराने का निर्णय लिया गया था। वहीं ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ((एआईटीयूसी)) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने कहा कि बरका-सयाल के ठेका मजदूरों को प्रतिदिन नये दर से 478 रुपये का भुगतान नहीं किया गया तो सीसीएल बरका-सयाल का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। बैठक में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक सुमित घोष, एसओपी वीएसपी सिन्हा व एडिशनल जीएम केपी सिंह मौजूद थे। जबकि यूकोवयू की ओर से क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया, नरेश, सुभाष, बसंत, सुदेश, रामविलास व पोटंगा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मदेव विश्वकर्मा मौजूद थे।