मंडई कला में जनता दरबार लगा
हजारीबाग - मंडई कला के पंचायत भवन में मंगलवार को जनता दरबार लगा। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन, सदर अंचलाधिकारी शैलेश कुमार एवं प्रखंड के कर्मचारी मौजूद थे। मंडई मुखिया रेहाना बेगम, उपमुखिया मोहम्मद मोइनुद्दीन एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष समस्याएं रखीं। इसमें विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा आवास, आपदा राहत आदि की समस्याएं रखी गई। जिसके समाधान का अधिकारियों ने भरोसा दिलाया।