आजसू नगर कमेटी ने किया रक्तदान
हजारीबाग - आजसू सदर विधानसभा प्रभारी प्रदीप प्रसाद ने सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें आजसू कार्यकर्ता भैया संदीप, रविंद्र शर्मा, सौरभ प्रकाश, सौरभ सहाय, बलराम शर्मा, राहुल सिंह, कुलदीप कुमार, राजेश यादव, संजय सिंह, मुंशी महतो, रवि लकड़ा ने रक्तदान किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी ने सदर अस्पताल में मरीजों को फल बांटा।