पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटेंगसेरा और मुरकुंडा की खिताबी जीत

कोटेंगसेरा और मुरकुंडा की खिताबी जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - गुमला प्रखंड के मुरकुंडा गांव स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित वीर शहीद पांडेय गणपत राय अष्टम फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला गया। बालक वर्ग के फाइनल में कोटेंगसेरा ने फुटबॉल क्लब मैचला टोली को 2-1 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय मुरकुंडा ने जतरा टोली को 1-0 से पराजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुदर्शन भगत और विधायक कमलेश उरांव ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को दो व उप विजेता को एक खस्सी दी गई। साथ ही पहले चक्र में प्रवेश करने वाली सभी टीम को एक-एक फुटबॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर गांव प्रबुद्ध राममोहन चौधरी व कृष्णा साहू ने मुरकुंडा को प्रखंड बनाने, टैसेरा से जोलो तक खराब सड़क को बनवाने सहित अन्य समस्या की जानकारी देते हुए उसे दूर करने की मांग की। सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि मुरकुंडा प्रखंड बनने की सभी अहर्ता पूरी करता है। मैं अपने कार्यकाल में ही इसे प्रखंड बनाने की सभी प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास करुंगा। विधायक कमलेश उरांव ने टैसेरा से जोलो तक जर्जर पथ को निर्माण कराने की बात कही। इसके पूर्व अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। अतिथियों के आगमन पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मौके पर मुखिया शांति इंदवार, उपप्रमुख अजीत साहू, जीतेंद्र साहू, राजू, अशोक चौधरी, शिवदयाल, मनोज, सुदामा, अजय, ओमप्रकाश, शशि किरण प्रसाद, किशोर चौधरी, रवींद्र, रोहित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।