हाजिरी बनाई और दे दी छात्रों को छुट्टी
डीईओ से हुई शिकायत तो प्राचार्य पर हो गई कार्रवाई
विद्यालय में जायजा लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने प्राचार्य का किया विरोध
भास्कर न्यूज - चितरपुर
मुरुबंदा राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को हाजरी बनी और छुट्टी हो गई। छात्रों ने भी मौके का फायदा उठाया और निकल पड़े घर की ओर। घर लौटे बच्चों को देख अभिभावक भी भड़क उठे। हालात की जानकारी लेने मुखिया प्रतिनिधि तथा ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो स्कूल से सारे बच्चे गायब थे। प्राचार्य प्रकाश मंडल की इस हरकत पर अभिभावक आग बबूला हो गए और बवाल शुरू कर दिया। अभिभावकों ने प्राचार्य के खिलाफ डीईओ से शिकायत की और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। विरोध करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि चित्रगुप्त महतो, वार्ड सदस्य संजू देवी, कांग्रेस नेता दीपक सिंह, रेवालाल पटेल, चंद्रदेव महतो, मनोज महतो, शिवधन महतो, कुंवर भगत आदि शामिल हैं। इधर